कोतमा के 17 युवाओं का अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए चयन

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से ASDC का प्रयास रंग लाया, 5 युवाओं को अहमदाबाद में ₹20 हजार वेतन के साथ PF-ESI और परिवहन सुविधा

कोतमा के 17 युवाओं का अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए चयन

मुकेश पटेल 9644544570

 

 

अनूपपुर/कोतमा, 27 सितंबर। कोतमा तहसील क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), अनूपपुर के प्रयासों को सफलता मिली है। केंद्र के वर्तमान प्रशिक्षण बैच के 17 प्रशिक्षुओं का अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए चयन हुआ है। इनमें से 5 चयनित युवा अहमदाबाद, गुजरात स्थित अमेजन वेयरहाउस में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्हें ₹20 हजार प्रतिमाह वेतन के साथ प्रॉविडेंट फंड (PF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) और परिवहन सुविधा भी मिलेगी।

ASDC अनूपपुर द्वारा सक्षम (SAKSHAM) कार्यक्रम के तहत तीन माह का प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। वर्तमान बैच की शुरुआत 1 जुलाई 2026 को हुई थी, जिसका समापन 30 सितंबर को होगा। इस बैच में कुल 41 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 20 प्रशिक्षु वेयरहाउस पैकर और 21 प्रशिक्षु डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर (DDEO) ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इसी क्रम में 23 सितंबर को अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए भर्ती साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें कुल 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 17 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण के साथ रोजगार का अवसर मिला है।

इन युवाओं का हुआ चयन

चयनित अभ्यर्थियों में पिंकी सिंह गोंड, पिता मान सिंह गोंड, उमर्दा; अंचल केवट, पिता कोमल प्रसाद केवट, उमर्दा; अंजलि केवट, पिता ईश्वर प्रसाद केवट, छताई; माया सिंह गोंड, पिता स्वर्गीय दादूराम सिंह गोंड, उमर्दा; अंजू यादव, पिता पूरन यादव, उमर्दा; अंचल केवट, पिता सुंदर लाल केवट, छताई; कृतज्ञ कुमार विश्वकर्मा, पिता बृजेश विश्वकर्मा, निगवानी; सुजल गुप्ता, पिता दशरथ गुप्ता, निगवानी; अनुराग केवट, पिता युधिष्ठिर केवट, छताई; निखिल केवट, पिता गेंडलाल केवट, छताई; अनुज केवट, पिता गुलाब केवट, छताई; देवेंद्र केवट, पिता केदार केवट, छताई; नेमचंद्र साहू, पिता बाबूराम साहू, तरसाली; शालिनी साहू, पिता दिनेश साहू, तरसाली; सुधा साहू, पिता नेमचंद्र साहू, पकरिया; प्रभा साहू, पिता नेमचंद्र साहू, पकरिया और संगीता केवट, पिता डोलेश्वर प्रसाद केवट, पकरिया शामिल हैं।

प्रशिक्षण के साथ करियर मार्गदर्शन पर जोर

ASDC अनूपपुर द्वारा स्थानीय युवाओं को केवल तकनीकी प्रशिक्षण देने के बजाय उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने, करियर मार्गदर्शन देने और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को कौशल एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करना है।

रोजगार चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में वेयरहाउस पैकर ट्रेड के प्रशिक्षक परीक्षित सिंह और मोबिलाइजर संजय कुमार गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षुओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और उन्हें रोजगार के अवसर से जोड़ने में सहयोग किया

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories