197.50 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित फिर भी अनूपपुर को रिंग रोड का इंतजार
शहर में नो-एंट्री और हादसों के चलते लिया गया था निर्णय, 2 वर्ष बाद भी अधर में कागजी कार्यवाही
197.50 करोड़ की परियोजना प्रस्तावित फिर भी अनूपपुर को रिंग रोड का इंतजार
शहर के चारों ओर 17 किलोमीटर लंबा फोर-लेन बनाया जाएगा
शहर में नो-एंट्री और हादसों के चलते लिया गया था निर्णय, 2 वर्ष बाद भी अधर में कागजी कार्यवाही
अनूपपुर। शहर को यातायात के भारी दबाव, आए दिन होने वाले सडक़ हादसों और शहर के भीतर लगने वाले लंबे जाम से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की थी, शहर के चारों ओर 17 किलोमीटर लंबा नया प्रस्तावित अनूपपुर शहर रिंग रोड (फोर-लेन) बनाया जाएगा। इस पूरी महत्वाकांक्षी परियोजना पर 197.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। वर्ष 2023-2024 में पदस्थ कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने इस परियोजना प्रस्तावित किया था, परंतु 2 वर्ष बाद भी इस पर विभागीय प्रक्रिया अधर में लटका हुआ है। प्रशासन द्वारा इस डीपीआर को स्वीकृति के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है, फिर भी जिलेवासियों को रिंग रोड़ के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
शहर में नो-एंट्री और हादसों के चलते लिया गया निर्णय
वर्तमान में अनूपपुर शहर से होकर अनूपपुर-जैतहरी, अनूपपुर-वेंकटनगर, अनूपपुर-चचाई और अनूपपुर-जैतपुर मार्ग गुजरते हैं। अनूपपुर के समीप स्थित चचाई थर्मल पावर स्टेशन (हिंदुस्तान विद्युत उत्पादन कंपनी- मोजर बेयर जैतहरी) और एसईसीएल की खुली व भूमिगत खदानों से निकलने वाली फ्लाई ऐश तथा कोयले का परिवहन भारी वाहनों (हाइवा और ट्रकों) के माध्यम से इसी मार्ग से होता है। सुरक्षा के लिहाज से शहर के भीतर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित (नो-एंट्री) रहता है। इसके कारण शहर के बाहरी हिस्सों और सडक़ों के किनारे सैकड़ों भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस गंभीर समस्या के स्थाई समाधान के लिए इस बाईपास/रिंग रोड का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो गया था।
नदी और रेलवे लाइन के ऊपर बनेंगे बड़े पुल
नवीन मार्ग बेहद आधुनिक होगा: नदियों और रेलवे लाइनों को पार करने के लिए विशेष पुलों का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ओवर ब्रिज कटनी-बिलासपुर रेलवे लाइन को क्रॉस करने के लिए 100 मीटर लंबा ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
सोन नदी पर वृहद पुल: सोन नदी पर 220 मीटर लंबा एक बड़ा पुल बनाया जाएगा।
तिपन और चंदास नदी पर पुल: तिपन नदी पर 100 मीटर लंबा मध्यम पुल और चंदास नदी पर 80 मीटर का पुल निर्मित होगा। इसके अलावा दो अन्य मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।
कहां से कहां तक गुजरेगा रिंग रोड
प्रस्तावित रिंग रोड अनूपपुर-जैतहरी मुख्य जिला मार्ग से शुरू होकर ग्राम कुशमहाई-पिपरिया से अनूपपुर-दर्रीखेरवा मार्ग, कटनी-बिलासपुर रेलवे लाइन और अनूपपुर-चचाई मार्ग को क्रॉस करते हुए ग्राम करहीबाह (परसवार) और पोड़ी होते हुए एनएच-43 कटनी-गुमला चांडिल मार्ग के किलोमीटर 179 पर जाकर मिलेगा। प्रस्तावित बायपास की 2 किलोमीटर लंबर वन भूमि से होकर गुजरेगी।
जनता को क्या होगा फायदा
इस रिंग रोड के निर्माण से चचाई थर्मल पावर स्टेशन, अनूपपुर थर्मल एनर्जी, टोरेंट पावर (न्यू जोन), हिन्दुस्तान पॉवर (मोजर बेयर) और एसईसीएल कोयला खदानों की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर से ही सीधा रास्ता मिल जाएगा। इससे शहर के भीतर का यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, प्रदूषण घटेगा और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
बजट का पूरा लेखा-जोखा (कुल लागत: 197.50 करोड़)
फोर-लेन सडक़ निर्माण -(15.90 किमी) 79.50 करोड़
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण -68.00 करोड़
02 मध्यम पुलों का निर्माण- 9.00 करोड़
सोन नदी पर वृहद पुल निर्माण- 14.00 करोड़
निजी भूमि का भू-अर्जन (मुआवजा)- 25.00 करोड़
वन भूमि (फॉरेस्ट लैंड) प्रतिपूर्ति- 2.00 करोड़- 28
Related Stories
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 सप्ताह पहले
अवकाश के बाद भी सीएमओ पूजा बुनकर हाईकोर्ट में दिखीं
1 min read · एक महीने पहले
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · 2 सप्ताह पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 1 सप्ताह पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · 1 सप्ताह पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
1 min read · 1 सप्ताह पहले