पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर ABVP मुखर, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
सांसद हिमाद्री सिंह व कलेक्टर रत्नाकर झा की मौजूदगी में बस, पीजी पाठ्यक्रम, छात्रावास सहित कई मांगें रखीं
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर / पुष्पराजगढ़| शासकीय स्नातक महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में अध्ययनरत विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पुष्पराजगढ़ द्वारा प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान सांसद हिमाद्री सिंह एवं कलेक्टर रत्नाकर झा भी उपस्थित रहे। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के साथ विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं दूर-दराज के क्षेत्रों से अध्ययन के लिए आते हैं। विद्यार्थियों के आवागमन की सुविधा को देखते हुए महाविद्यालय के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम करने के उद्देश्य से कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की मांग रखी गई।
दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छात्रावास निर्माण, महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण तथा महाविद्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
इसके अलावा छात्राओं की सुविधा के लिए गर्ल्स कॉमन रूम तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाने की मांग परिषद द्वारा प्रमुखता से रखी गई।
परिषद ने कहा कि महाविद्यालय में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। ज्ञापन की प्रतियां संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को भी सौंपते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री शंकर नायक, पुष्पराजगढ़ सहित परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिषद की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को आगे भी संबंधित स्तर पर उठाया जाता रहेगा।
प्रमुख मांगें
महाविद्यालय के लिए बस सुविधा।
कला, वाणिज्य एवं विज्ञान में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करना।
दूर-दराज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास।
महाविद्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल का निर्माण।आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था।
छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना।
Related Stories
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 महीने पहले
कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी
1 min read · एक महीने पहले
अफ्रीकी व्यापार, सततता और क्षेत्रीय एकीकरण पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक विमर्श
1 min read · एक महीने पहले
किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनके समृद्धि के प्रभावी प्रयास किए जाए – शशांक मिश्रा
1 min read · 4 दिन पहले
खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी, बसपा संगठन को मिलेगी नई धार
1 min read · 2 सप्ताह पहले
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले—मांग के अनुसार मिलेंगी बसें, सुरक्षित होगा यात्रियों का सफर
1 min read · 2 दिन पहले