24 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पांच दरवाजे व औजार बरामद
24 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पांच दरवाजे व औजार बरामद
24 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पांच दरवाजे व औजार बरामद
अनूपपुर। चौकी देवहरा पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, फरियादी कृष्ण प्रसाद ओझा, निवासी संजय नगर देवहरा, ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह संजय नगर में एसीसीएल के आवंटित आवासों की देखरेख एवं सुरक्षा प्रभारी के रूप में पदस्थ है। 20 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे गश्त के दौरान उसने कॉलोनी के कुछ आवासों में लगे सिल्वर जालीदार दरवाजे गायब पाए। जांच में सामने आया कि मकान क्रमांक एम-27/4, एम-95/4, एम-44/2 से एक-एक तथा एम-25/1 से दो जालीदार दरवाजे चोरी किए गए थे। चोरी गए पांचों दरवाजों की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 331(4), 305 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान संदेही निलेश बरेठा पिता हर प्रसाद बरेठा, उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर देवहरा की तलाश की गई। पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर आरोपी के एसीसीएल क्वार्टर क्रमांक 36/3 से चोरी के दो सिल्वर दरवाजे, तीन दरवाजों के खुले हुए पार्ट्स, टूटा हुआ ताला तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी निलेश बरेठा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी देवहरा रंगनाथ मिश्र, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र महोबिया, प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया एवं आरक्षक 249 सचिन गौड़ की सराहनीय भूमिका रही। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी तथा थाना प्रभारी चचाई फूलमती अहिरवार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में की गई।
Related Stories
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
1 min read · एक महीने पहले
गंभीर दुर्घटना कर भागा चालक, गांव वालों ने घायल को पहुंचाया चिकित्सालय
1 min read · 2 सप्ताह पहले
कोतमा के 17 युवाओं का अमेजन वेयरहाउस में रोजगार के लिए चयन
1 min read · 1 सप्ताह पहले
जिला चिकित्सालय में बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं - कलेक्टर
1 min read · 3 सप्ताह पहले
गांधी जयंती पर अनूपपुर थर्मल की महत्वपूर्ण पहल
1 min read · 4 घंटे पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले