अमरकंटक में अवैध अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई
शासकीय जमीन पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर 09 सितंबर 2026/ कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशानुसार अमरकंटक नगरीय क्षेत्र में सुगम आवागमन एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से जनहित में विशेष कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते के नेतृत्व में नगरीय निकाय एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया।
कार्रवाई के अंतर्गत दीनदयाल चौराहा से शांति कुटीर तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इसी क्रम में नर्मदा मंदिर प्राधिकरण कार्यालय के सामने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर यातायात एवं आम नागरिकों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को हटाकर संबंधित क्षेत्रों को व्यवस्थित किया गया।
इस संबंध में प्रशासन द्वारा बताया गया कि नगरीय क्षेत्र में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Related Stories
सेमरिया चौक से बेलियाछोट तक के सेवा संकल्प यात्रा मार्ग का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
1 min read · 2 दिन पहले
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग और बैंकर्स समन्वित प्रयास से सुनिश्चित करें - कलेक्टर
1 min read · 1 सप्ताह पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · 2 महीने पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ
1 min read · एक महीने पहले
जिले के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों में पेयजल गुणवत्ता की जांच कराई जाए - कलेक्टर श्री झा
1 min read · एक महीने पहले
जिला चिकित्सालय में बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं - कलेक्टर
1 min read · 2 सप्ताह पहले