मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
अनूपपुर। अमरकंटक मार्ग से दमना-सकरिया होते हुए चिल्हारी-धिरौल मार्ग पर परसवार-मौहरी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह 9:30 बजे ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो में सवार 13 महिलाओं में से पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं के पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। के अनुसार सभी महिलाएं कपिलधारा पास तुर्री गांव के हैं जो अनूपपुर मजदूरी करने जा रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था। परसवार-मौहरी मोड़ पर सामने से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे खेत की ओर मोड़ दिया। खेत में पेड़ होने के कारण ऑटो आगे नहीं बढ़ सका और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को तत्काल दूसरी बाइक से जिला चिकित्सालय भेजा गया, जबकि कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस से दो अन्य घायल महिलाओं को भी जिला चिकित्सालय पहुंचाकर भर्ती कराया गया। हादसे में ऑटो में सवार शेष आठ महिलाएं सुरक्षित रहीं।
Related Stories
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी*
1 min read · 2 महीने पहले
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
1 min read · एक महीने पहले
*जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट*
1 min read · 2 महीने पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 2 महीने पहले
नफीस बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घुसी, बाल-बाल बचे यात्री
1 min read · एक महीने पहले
विद्यालयों में 15 दिवस के भीतर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री पंचोली
1 min read · 2 महीने पहले