बैंकिंग सेवाएं 26 से 30 सितंबर तक प्रभावित होने की संभावना
ग्राहकों को आवश्यक लेन-देन निर्धारित तिथि के पूर्व करने की सलाह
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर 24 सितंबर 2026/राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति मध्यप्रदेश द्वारा बैंक ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक यूनियन द्वारा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को संभावित हड़ताल तथा 26 एवं 27 सितंबर को अवकाश होने के कारण 26 से 30 सितंबर 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक बैंकिंग कार्य समय रहते पूर्ण करने की सलाह दी गई है। ग्राहकों को महत्वपूर्ण लेन-देन 25 सितंबर तक निपटाने तथा आवश्यकता के अनुसार नकदी की पहले से व्यवस्था करने को कहा गया है। तत्काल नकदी की जरूरत होने पर उपलब्धता के अनुसार एटीएम का उपयोग किया जा सकता है।
बैंक शाखाओं में संभावित व्यवधान के दौरान ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम सहित उपलब्ध डिजिटल माध्यमों से अपने आवश्यक बैंकिंग कार्य कर सकेंगे। बैंकों द्वारा ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि हड़ताल की परिस्थितियों के अनुसार शाखाओं एवं कार्यालयों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने ग्राहकों से सहयोग करने तथा बैंकिंग संबंधी जरूरी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का आग्रह किया है।
Related Stories
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार
1 min read · एक महीने पहले
18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
1 min read · एक महीने पहले
वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष तीसरी बार निर्वाचित हुए राजकुमार दुबे
1 min read · 4 दिन पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले
भौतिक सत्यापन में 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम, पुराने तहसील भवन से हटाते समय खुला मामला
1 min read · 2 दिन पहले
*मिशन नींव अंतर्गत सेक्टर परासी एवं अनूपपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न*
1 min read · 2 महीने पहले