बिमला दुबे बनीं भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा जिला अनूपपुर की जिलाध्यक्ष पार्वती बाल्मीकि राठौर द्वारा जारी हुई नियुक्ति पत्र
बिमला दुबे बनीं भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अनूपपुर द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए श्रीमती बिमला दुबे को भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल की मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अनूपपुर की जिलाध्यक्ष पार्वती बाल्मीकि राठौर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े, संगठन संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी संजय साहू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अनुमोदन उपरांत की गई है।
श्रीमती बिमला दुबे की नियुक्ति से अनूपपुर ग्रामीण क्षेत्र में महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
बधाई देने वालों में चीनी मित्र मंडली के प्रमुख पवन चीनी, पूर्व उप सरपंच संतोष टंडन, कैलाश लालवानी, सचिन पुरी, संदीप पुरी, दीपक सिंह, रवि दुबे, मोंटी, संजय ओटवानी, बैसाखू, सुरेश केवट, मिथिलेश बर्मन, राजू कश्यप सहित अन्य लोगों ने श्रीमती बिमला दुबे को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
Related Stories
विकास को मिलेगी नई रफ्तार- कोतमा में अदानी अनूपपुर थर्मल एनर्जी (म.प्र) लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित जलाशय और एनीकट निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त
1 min read · 3 महीने पहले
आमाडांड खदान विस्तार पर ग्रामीणों का विरोध, 6 MTPA की अनुमति रोकने की मांग
1 min read · एक महीने पहले
कर्नाटक हादसे में अनूपपुर के 2 श्रमिकों के असामयिक निधन, 2 घायल
1 min read · 3 महीने पहले