कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले—मांग के अनुसार मिलेंगी बसें, सुरक्षित होगा यात्रियों का सफर
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा में बस संचालन, बसों की निगरानी और बेहतर यात्री सुविधाओं पर जोर
मुकेश पटेल 9644544570
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने का काम किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को तीन प्रमुख हिस्सों में विकसित किया जा रहा है। इनमें बस संचालन, बसों की निगरानी और परिवहन से जुड़ी सुविधाओं का विकास शामिल है।
उन्होंने बताया कि बस सेवा शुरू कर दी गई है और आने वाले समय में इसका धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। वर्ष 2029-30 तक निजी बस संचालकों की भागीदारी से इस व्यवस्था को और मजबूत करने का लक्ष्य है। इसके लिए निजी बस संचालकों के साथ समझौते किए जा रहे हैं। जिस क्षेत्र में बस की मांग होगी, वहां जरूरत के अनुसार बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
बसों की होगी सीधी निगरानी
बसों की निगरानी के लिए आधुनिक व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके माध्यम से बस की वास्तविक समय की स्थिति, गति और चालक के वाहन चलाने के तरीके पर नजर रखी जा सकेगी। बसों में कैमरे सहित अन्य जरूरी तकनीकी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।
पुराने बस स्टॉप सुधरेंगे, नए भी बनेंगे
मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कई बस स्टॉप पुराने और अव्यवस्थित हैं। इनका पुनर्निर्माण कर उन्हें बेहतर बनाया जाएगा। जहां बस स्टॉप नहीं हैं, वहां नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए वहां आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
लंबी दूरी के यात्रियों को भी मिलेगी सुविधा
लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क किनारे बसों के ठहराव वाले स्थानों पर जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां यात्रियों के लिए जलपान, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने की योजना है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के लोगों को सुरक्षित, सरल, सुविधाजनक और आधुनिक बस सेवा उपलब्ध कराना है।
Related Stories
यूथ पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- 9 अगस्त को निकालें भव्य तिरंगा यात्रा
1 min read · एक महीने पहले
रेरा और प्रशासन की आँखों में धूल झोंककर बिक रहा सपनो का घर
1 min read · एक महीने पहले
दिशा की बैठक में दो विधायकों की गैरमौजूदगी ने खड़े किये सवाल
1 min read · 2 महीने पहले
सेवा संकल्प अभियान से गूंजा पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
1 min read · 1 सप्ताह पहले
हाथियों के आतंक पर बिसाहूलाल सिंह ने मुख्यमंत्री से की ठोस कार्रवाई की मांग
1 min read · एक महीने पहले
ग्राम पंचायत ओढेरा में विशेष लोक अदालत एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
1 min read · 2 महीने पहले