नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, 20 से अधिक घायल

कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्र आपस में भिड़े, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नवोदय विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट, 20 से अधिक घायल

मुकेश पटेल 9644544570

 

 

अनूपपुर। अमरकंटक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में 20 से अधिक छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और छात्रावास में निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें कई छात्रों को चोटें आने की जानकारी है। सूत्रों के अनुसार, विद्यालय परिसर में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के माध्यम से बाहरी क्षेत्र से नशीली सामग्री मंगवाए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। आरोप है कि सामग्री नहीं लाने पर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की जाती है।

 

शुक्रवार को हुई घटना में कक्षा 10वीं के 20 से अधिक छात्रों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और घायल छात्रों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

 

घटना ने विद्यालय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories