चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार ‘गुड्डू चौहान’ द्वारा 30 सितंबर 2026 को जारी ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी होना आवश्यक है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची एवं चुनाव संबंधी विषयों को लेकर गंभीर आपत्तियां उठाई जा रही हैं। इन्हीं मामलों की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई है।
जिला कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि प्रत्येक मतदाता के मत की स्वतंत्रता और उसकी निष्पक्ष गणना सुनिश्चित होना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता या मताधिकार से संबंधित शिकायतों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाना चाहिए।
ज्ञापन में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संबंध में लगाए जा रहे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोष पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस ने लोकतंत्र एवं चुनाव प्रक्रिया में आम नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं प्रशासनिक कदम उठाने की मांग राष्ट्रपति से की है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।
ज्ञापन में जिला कांग्रेस ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे मामले में उचित संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने सात प्रमुख मांगें उठाई-------
चुनावी आरोपों की निष्पक्ष जांच: निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित लगाए जा रहे गंभीर आरोपों एवं आपत्तियों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
मतदाता सूची में पारदर्शिता: मतदाता सूची एवं मतदान प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।
निर्वाचन आयोग की जवाबदेही: निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर उठे सवालों की जांच: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में कांग्रेस द्वारा उठाए गए प्रश्नों की संवैधानिक स्तर पर समीक्षा कर उचित कार्रवाई की जाए।
लोकतंत्र में जनता का विश्वास कायम रहे: लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया में आम नागरिकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक संवैधानिक एवं प्रशासनिक कदम तत्काल उठाए जाएं।
चुनावी निष्पक्षता व वोट चोरी के आरोपों पर कार्रवाई: चुनावी निष्पक्षता को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों और वोट चोरी के मामलों में जवाबदेही तय करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
प्रधानमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग: लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन और चुनावों में धांधली को रोकने की नैतिक व राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री पद से तत्काल त्यागपत्र कराया जाए।
Related Stories
शिक्षक से मारपीट और अभद्रता का आरोप, आजाद शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
1 min read · एक महीने पहले
नवागत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने पदभार संभाला
1 min read · 2 महीने पहले
डीआरएम के आदेश पर रेलवे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल का काम शुरू
1 min read · 2 सप्ताह पहले
सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पावन रथ
1 min read · 2 महीने पहले
भाजपा महिला मोर्चा ने अनूपपुर के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष
1 min read · एक महीने पहले