18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
एसईकेएमसी (इंटक) ने सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपा ज्ञापन, रेल यात्रियों और कोयला कर्मियों को लाभ मिलने की उम्मीद
18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
एसईकेएमसी (इंटक) ने सांसद ज्योत्सना महंत को सौंपा ज्ञापन, रेल यात्रियों और कोयला कर्मियों को लाभ मिलने की उम्मीद
कोरबा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय तक खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों का विस्तार कोरबा अथवा गेवरा रोड रेलवे स्टेशन तक किए जाने की मांग को लेकर साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के नेतृत्व में 22 अगस्त को प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर इस मांग को रेलवे के समक्ष रखने का आग्रह किया।
ज्ञापन में बताया गया कि रीवा-बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस और चिरिमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन पर कई घंटे खड़ी रहती हैं। इनमें नर्मदा एक्सप्रेस करीब 21 घंटे 45 मिनट, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस करीब 19 घंटे 20 मिनट और चिरिमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस करीब 19 घंटे 10 मिनट तक बिलासपुर में ठहरती है। वहीं रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव करीब 10 घंटे बताया गया है।
श्रमिक नेता गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि कोरबा जिले में एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा और दीपका जैसी प्रमुख कोयला परियोजनाएं संचालित हैं। इन क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर तथा छत्तीसगढ़ के कोरिया एवं एमसीबी जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं। इन चारों परियोजनाओं की श्रमशक्ति 12 हजार से अधिक बताई गई है।
यूनियन का कहना है कि बिलासपुर में इन ट्रेनों के लंबे ठहराव के दौरान उन्हें कोरबा अथवा गेवरा रोड तक बढ़ाया जा सकता है। इससे रेल यात्रियों और कोयला कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा कोरबा जिले के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी, कुसमुंडा क्षेत्र अध्यक्ष बीएल महंत (राजवीर), महासचिव राजू लाल सोनी सहित महेंद्र पाल यादव, उवैश अहमद, निर्मल चंद्रा, मंतोष कुमार, अश्वनी साहू, सियाराम साहू, लखन श्रीवास, शैलेंद्र सिंह, विनय गुप्ता और भुनेश्वर साहू मौजूद रहे।
Related Stories
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
1 min read · 2 महीने पहले
सेंदुरी में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, पंचायत की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
1 min read · एक महीने पहले
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
1 min read · एक महीने पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 2 महीने पहले
जिले के सभी विद्यालयों एवं छात्रावासों में पेयजल गुणवत्ता की जांच कराई जाए - कलेक्टर श्री झा
1 min read · एक महीने पहले
*मिशन नींव अंतर्गत सेक्टर परासी एवं अनूपपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न*
1 min read · 2 महीने पहले