किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनके समृद्धि के प्रभावी प्रयास किए जाए – शशांक मिश्रा
कृषि क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें – केन्द्रीय नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर 29 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री शशांक मिश्रा ने धन- धान्य कृषि योजना से संबंधित विभागों को समन्वित प्रयासो से कृषक कल्याण के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के कवरेज को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होने पशुपालन विभाग के अंतर्गत टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएम-डीडीकेवाई) के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संयुक्त सचिव, ऊर्जा मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री शशांक मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।आयोजित बैठक में कृषक कल्याण योजना की प्रगति, विभागवार कार्यों तथा किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने की स्थिति की समीक्षा की गई।
मत्स्य पालन को बढ़ावा देने केज कल्चर के माध्यम से मछली उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कृषको को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं संबंधित गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।
श्री शशांक मिश्रा ने कृषक उत्पादन संगठनों (एफपीओ) के माध्यम से किसानों की उपज के विक्रय की व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए विपणन चैनल विकसित किए जाएं, जिससे उत्पादों के उचित विपणन में सहायता मिल सके।उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी एवं मैदानी स्तर पर प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कलेक्टर रत्नाकर झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी, उप संचालक कृषि अनुराग पटेल, डॉ. अनिल कुर्मी, डॉ. संदीप चौहान, कृषि विज्ञान केंद्र अमरकंटक के अधिकारी, उप संचालक पशुपालन, सहायक उद्यान अधिकारी, सहायक मत्स्य अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, उपायुक्त सहकारिता, परियोजना अधिकारी जलग्रहण क्षेत्र, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, तहसीलदार भू-अभिलेख, प्राचार्य आईटीआई, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Stories
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन नोडल केंद्र की पहल, विद्यार्थियों ने सीखी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पावन रथ
1 min read · 2 महीने पहले
किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला
1 min read · एक महीने पहले
कुवैत की कंपनी ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार्स केयर के बीच एग्रीमेंट
1 min read · 2 महीने पहले
अतिथि शिक्षक मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी में
1 min read · 3 सप्ताह पहले
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
1 min read · एक महीने पहले