पीएम आवास निर्माण कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाए- सीईओ जिला पंचायत

सीएम हेल्पलाइन शिकायतो की समीक्षा कर संतुष्टि से निराकरण के संबंध में जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

पीएम आवास निर्माण कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाए- सीईओ जिला पंचायत

मुकेश पटेल 9644544570

 

अनूपपुर,22 सितंबर 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस एवं जनमन आवासों के निमार्ण की पूर्णता के संबंध में समीक्षा कर कार्यो के पूर्णता के निर्देश दिए हैं।  

उन्होंने जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक मे आवास निर्माण की पीसीओ कलस्टर वार समीक्षा करते हुए लक्ष्य अनुसार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की, बैठक में परियोजना अधिकारी (आवास) डॉ उमेश द्विवेदी विकासखंड समन्वयक (आवास) तथा पंचायत समन्वयक अधिकारी उपस्थित थे। 

जिला पंचायत सीईओ ने सीएम हेल्पलाइन के 50 दिवसीय तथा करेंट माह के अंतर्गत लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारियों को प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने तथा शिकायतों के कारणो में जाकर समस्याओं का निदान संतुष्टिपूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने पंचायत समन्वयक अधिकारियों को अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतो के कार्यों का पर्यवेक्षण कर जन समस्याओं का निराकरण प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के समन्वित प्रगति की समीक्षा करते हुए विकासखंड समन्वयक आवास को निर्देश दिए। 

उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिए।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories