विद्यालयों में 15 दिवस के भीतर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री पंचोली
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर
विद्यालयों में 15 दिवस के भीतर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री पंचोली
नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए- कलेक्टर
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र हितग्राहियों को विशेष शिविर आयोजित कर लाभान्वित किया जाए- कलेक्टर
कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अनूपपुर 13 जुलाई 2026- कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत अपार आईडी एवं आधार नामांकन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के समस्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण कराई जाए तथा निजी विद्यालय प्रबंधन इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करें, अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री पंचोली कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता का समय-समय पर परीक्षण एवं आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने अवगत कराया कि जिले में कुल 9 बहुउद्देशीय भवनों का निर्माण कार्य स्वीकृत है, जिनमें से 7 कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष 2 कार्य अंतिम चरण में प्रगतिरत हैं। कलेक्टर ने आहार अनुदान योजना के अंतर्गत 109 लंबित हितग्राही प्रकरणों की भी जानकारी प्राप्त कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 में नर्मदा तटवर्ती क्षेत्र की निजी भूमि पर फलदार पौधरोपण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि जिले में 181 किसानों की 82 हेक्टेयर निजी भूमि का चयन किया गया है। इस पर कलेक्टर ने दारसागर एवं अन्य कृषि क्लस्टर क्षेत्रों में भी फलदार पौधरोपण का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मखाना खेती के विकास की तैयारियों की भी जानकारी ली। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि जिले के 6 किसानों की 6 हेक्टेयर भूमि का चयन मखाना खेती के लिए किया गया है। कलेक्टर ने जिले में आम, कोदो, टमाटर तथा तिलहन आधारित कृषि को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए, ताकि फसल विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत हितग्राहियों के पंजीयन एवं लाभ वितरण की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 3,287 महिला हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने विभागीय गतिविधियों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि विशेष शिविर आयोजित कर जिले के चिन्हित पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ कैंप लगाकर देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेवाओं के हितग्राहियों की समग्र आईडी मैपिंग तथा भारत सरकार की सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री पंचोली ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना, संबल योजना के लंबित आवेदनों, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, कृषक कल्याण वर्ष-2026 के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा बलराम कृषि महोत्सव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर, कोतमा एवं जैतहरी सहित सभी विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Related Stories
अनूपपुर में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पावन रथ
1 min read · 2 सप्ताह पहले
ममता बालगृह अनूपपुर का न्यायिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर में बच्चों को दी अधिकारों की जानकारी
1 min read · 2 सप्ताह पहले
संभागीय संयुक्त संचालक ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
1 min read · 2 सप्ताह पहले
पुल अधूरा, रपता बहा.... शॉर्टकट के फेर में डेम पार कर रहे लोग
1 min read · 3 सप्ताह पहले
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, चुनाव प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
1 min read · एक दिन पहले
जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में जो उपलब्धियां अर्जित की हैं, उन्हें आगे भी बनाए रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी- कलेक्टर रत्नाकर झा
1 min read · 2 दिन पहले