अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
खंडहरनुमा मकानों से बरामद 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर हुई विनष्टीकरण की कार्रवाही
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर 22 सितम्बर 2026/ जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 सितम्बर 2026 को झीमर के वार्ड क्रमांक 13 में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से करीब 3000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री खेमराज श्याम के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी सम्पतिया मरावी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झीमर के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित दो खंडहरनुमा मकानों की जांच की गई। जांच के दौरान एक स्थान से 90 प्लास्टिक डिब्बों तथा दूसरे स्थान से 110 प्लास्टिक डिब्बों में तैयार महुआ लाहन बरामद किया गया। दोनों स्थानों से जब्त महुआ लाहन की कुल मात्रा लगभग 3000 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये है। जब्त महुआ लाहन का मौके पर ही विनष्टीकरण किया गया।
प्रकरण में अज्ञात आरोपियों द्वारा अवैध रूप से महुआ लाहन तैयार किए जाने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(च) के प्रावधानों के अंतर्गत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सहजू सिंह परस्ते, कृष्णकांत उइके, मुख्य आरक्षक महबूब अहमद खान, विक्रांत नामदेव एवं आरक्षक रमाकांत सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Related Stories
भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक, शहडोल संभाग की तीनों जिलाध्यक्षों ने की सहभागिता
1 min read · एक महीने पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले
गांधी जयंती पर अनूपपुर थर्मल की महत्वपूर्ण पहल
1 min read · 3 घंटे पहले
भौतिक सत्यापन में 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम, पुराने तहसील भवन से हटाते समय खुला मामला
1 min read · 2 दिन पहले
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले
*सीएम डॉ. मोहन यादव ने की तारीफ, कहा- देश में सर्वश्रेष्ठ बने मध्यप्रदेश पुलिस*
1 min read · 2 महीने पहले