आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

आठ साल से लंबित रेलवे सामुदायिक भवन का मुद्दा फिर उठा, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

 

अनूपपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन के अनूपपुर आगमन पर रेलवे मजदूर कांग्रेस ने रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मजदूर कांग्रेस के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव के नेतृत्व में शाखा अनूपपुर के पदाधिकारियों ने डीआरएम का स्वागत किया और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग रखी।

SECR मजदूर कांग्रेस की ओर से जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने पत्र क्रमांक SECRMC/CENT/BSP/DRM Memorandum/BSP/32/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शाखा अनूपपुर के उपाध्यक्ष रामदास राठौर, कोषाध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय, प्रणोद गौर, जुगल किशोर राठौर और यूथ विंग सचिव किशन द्विवेदी मौजूद रहे।

आठ साल से लंबित है सामुदायिक भवन

मजदूर कांग्रेस ने अनूपपुर में रेलवे सामुदायिक भवन का निर्माण बजट में शामिल कर जल्द शुरू कराने की मांग दोहराई। संगठन के अनुसार वर्ष 2018 में कार्मिक और इंजीनियरिंग विभाग ने संयुक्त सर्वे कर भवन के लिए स्थल का चयन किया था। इसके बाद बजट भी तैयार कर मंडल रेल प्रशासन को भेजा गया, लेकिन करीब आठ वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। संगठन ने रेल कर्मचारियों के हित में भवन का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।

कंडम आवासों की जगह बनें नए आवास

ज्ञापन में अनूपपुर, अमलाई, बुढ़ार और कोतमा क्षेत्र में रेलवे द्वारा कंडम घोषित किए गए करीब 50 आवासों का मुद्दा भी उठाया गया। मजदूर कांग्रेस का कहना है कि कई आवासों की छतें बरसात में टपकती हैं और दीवारों में दरारें हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। संगठन ने कंडम आवासों के स्थान पर डबल स्टोरी और सुविधायुक्त नए रेलवे आवासों का निर्माण कराने की मांग की।

इलेक्ट्रिक विभाग में स्टाफ की कमी

मजदूर कांग्रेस ने अनूपपुर इलेक्ट्रिक विभाग में कर्मचारियों की कमी को भी गंभीर समस्या बताया। संगठन के अनुसार विभाग का कार्यक्षेत्र अनूपपुर से छुलहा, जैतहरी, मोहारी, धूरवासीन, हरद और कोतमा तक फैला हुआ है, लेकिन फेलियर और मेंटेनेंस कार्य के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं है। मांग की गई कि रिक्त पदों पर नए इलेक्ट्रिक कर्मचारियों की पदस्थापना कर स्टाफ की कमी दूर की जाए।

न्यू शिवम कॉलोनी में पानी और सुरक्षा का मुद्दा

ज्ञापन में न्यू शिवम कॉलोनी में पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया। मजदूर कांग्रेस ने कॉलोनी में नया बोरवेल कराकर पानी की समस्या दूर करने की मांग की। साथ ही कॉलोनी के सामने बनी बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम होने से बाहरी लोगों के आवागमन और सुरक्षा संबंधी समस्या का हवाला देते हुए बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गई।

Comments (0)

Sign in to join the discussion