अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
कोतवाली, भालूमाड़ा, करनपठार, राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक और बिजुरी सहित कई थानों के प्रभारी बदले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
कोतवाली, भालूमाड़ा, करनपठार, राजेन्द्रग्राम, अमरकंटक और बिजुरी सहित कई थानों के प्रभारी बदले
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब द्वारा जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के तबादले संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक स्तर के कुल 10 अधिकारियों के पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार निरीक्षक संजय अशोक इक्का को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कोतवाली अनूपपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक राधिका भगत को अजाक थाना अनूपपुर से भालूमाड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक उमेश उपाध्याय को भालूमाड़ा से करनपठार थाना प्रभारी तथा निरीक्षक वीरेंद्र बरकड़े को करनपठार से राजेन्द्रग्राम थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार निरीक्षक लालबहादुर तिवारी को अमरकंटक से अजाक थाना अनूपपुर, निरीक्षक मानिम टोप्पो को बिजुरी से अमरकंटक थाना प्रभारी तथा निरीक्षक प्रकाश चंद कोल को राजेन्द्रग्राम से पुलिस लाइन अनूपपुर पदस्थ किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि उनकी सेवानिवृत्ति 31 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक मंगला दुबे एवं सोनी सिंह परस्ते के पूर्व आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें यथावत चौकी में बनाए रखा गया है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति को स्वास्थ्य कारणों से पूर्व आदेश में संशोधन कर यथावत कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे जिले के विभिन्न थानों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Related Stories
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अनूपपुर पहुंचकर भरी हुंकार, बोले- अधिकारों से वंचित किए जा रहे सरपंच
1 min read · 2 सप्ताह पहले
बैंकिंग सेवाएं 26 से 30 सितंबर तक प्रभावित होने की संभावना
1 min read · 1 सप्ताह पहले
चचाई में शिक्षा को मिली नई उड़ान, द मेगामाइंड प्री स्कूल का भव्य शुभारंभ
1 min read · 3 महीने पहले
धान पंजीयन पोर्टल पर खसरे प्रदर्शित नहीं होने से किसान परेशान
1 min read · 4 दिन पहले
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
1 min read · एक महीने पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले