प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
कोतमा, अनूपपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कोतमा नगर इकाई द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक जी, हनुमान गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला, जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हनुमान गर्ग ने कहा कि आज के विद्यार्थियों को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में सहभागिता निभानी चाहिए। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने रचनात्मक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों के कारण अलग पहचान रखता है। नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने कहा कि परिषद छात्र हितों के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए वर्षभर कार्य करती है।
जिला संगठन मंत्री शिवेंद्र चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में संस्कार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम की सफलता में विभाग संयोजक अखिलेश सिंह, जिला संयोजक प्रणव मिश्रा, नगर मंत्री प्रांजल तिवारी, राज ताम्रकार, उत्कर्ष उपाध्याय, भव्य राजानी, रितेश चौरसिया, ओमप्रकाश, आदित्य, ध्रुव, महिमा, याशिका, हर्षिता, शौर्य ताम्रकार, ऋषभ ताम्रकार, शिवांश सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन महिमा श्रीवास ने किया। समारोह में कोतमा नगर के बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Related Stories
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 महीने पहले
डॉ. मोहन देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश
1 min read · 4 महीने पहले
एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव 3.0 में लगभग 40 हज़ार करोड़ के निवेश हुए प्राप्त - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
1 min read · 2 महीने पहले
रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन
1 min read · एक महीने पहले
जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में जो उपलब्धियां अर्जित की हैं, उन्हें आगे भी बनाए रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी- कलेक्टर रत्नाकर झा
1 min read · 2 महीने पहले
कहीं कम-कहीं ज्यादा वर्षा की स्थिति, सीएम डॉ. मोहन बोले- हर जिले में रखी जाए आवश्यक तैयारी
1 min read · एक महीने पहले