निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर रत्नाकर झा
जनप्रतिनिधियों से होगा लोकार्पण, हर मजरा-टोला तक पहुंचेगी बिजली, स्कूलों के खेल मैदान होंगे व्यवस्थित
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर रत्नाकर झा
जनप्रतिनिधियों से होगा लोकार्पण, हर मजरा-टोला तक पहुंचेगी बिजली, स्कूलों के खेल मैदान होंगे व्यवस्थित
अनूपपुर, 6 अगस्त। कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में चल रहे सभी अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरे किए जाएं तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विधिवत लोकार्पण कराया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में आयोजित निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसरों में निर्माण के कारण पढ़ाई और खेल गतिविधियां प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने वर्षा ऋतु में क्षतिग्रस्त हो रहे खेल मैदानों को समतल और व्यवस्थित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
बैठक में शासकीय भवनों के निर्माण में फ्लाई ऐश ईंटों के अधिकतम उपयोग पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर फ्लाई ऐश ईंटों का निर्माण कराने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को इस कार्य से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी ऐसे मजरा-टोलों का सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र बस्तियों को प्राथमिकता के आधार पर विद्युतीकरण कर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जोड़ा जाए।
कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय, चेतावनी संकेतक और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्षा के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में नालियों की नियमित सफाई और प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही अमरकंटक मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की शीघ्र मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Stories
मोड़ पर ऑटो और बाइक की भिड़ंत, बाइक चालक समेत छह घायल; पांच महिलाओं को आई चोट
1 min read · 2 महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी*
1 min read · 2 महीने पहले
*सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध*
1 min read · 2 महीने पहले
कक्षा से बनता है राष्ट्र, शिक्षक करता है भविष्य का निर्माण
1 min read · 4 सप्ताह पहले
इंदौर संभाग से शुरू होगा बस ऑपरेशन, सीएम डॉक्टर यादव ने जारी किए निर्देश
1 min read · 4 महीने पहले
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 महीने पहले