डीआरएम के आदेश पर रेलवे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल का काम शुरू
मजदूर कांग्रेस की मांग पर न्यू शिवम कॉलोनी में निर्माण के साथ नए बोर की भी मंजूरी
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा अनूपपुर की मांग पर न्यू शिवम रेलवे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल निर्माण का काम शुरू हो गया है। 21 अगस्त 2026 को मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन के अनूपपुर आगमन पर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, शाखा उपाध्यक्ष रामदास राठौर सहित शाखा पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन के मांग क्रमांक 4 पर डीआरएम ने न्यू शिवम रेलवे कॉलोनी में तत्काल बाउंड्री वॉल निर्माण के साथ एक नया बोर कराने के आदेश दिए थे।
डीआरएम के आदेश के बाद सहायक मंडल अभियंता शहडोल बृजेश नारायण पाण्डेय एवं सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य प्रभारी अरविंद कुमार के निर्देश पर 13 सितंबर को बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए लेआउट कर कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभ मुहूर्त में हुए इस कार्यक्रम में जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव, सहायक सचिव एस. संजीव राव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य रोहित कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्नल देवेश गर्ग, यूथ विंग नेता रविकांत राय सहित शाखा अनूपपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
शाखा सचिव जयंतो दास गुप्ता ने बताया कि अनूपपुर रेलवे क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मजदूर कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के महामंत्री पीतांबर लक्ष्मी नारायण, जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव एवं मंडल समन्वयक बिलासपुर विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में शाखा को विकास कार्यों में सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने बाउंड्री वॉल सहित अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने और बजट उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए मजदूर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
Related Stories
गांधी जयंती पर अनूपपुर थर्मल की महत्वपूर्ण पहल
1 min read · 4 घंटे पहले
एमपी सरकार का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक
1 min read · 2 महीने पहले
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
1 min read · एक महीने पहले
कक्षा से बनता है राष्ट्र, शिक्षक करता है भविष्य का निर्माण
1 min read · 4 सप्ताह पहले
अनूपपुर इंदिरा चौक पर प्रोजेक्टर में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी का लाइव कार्यक्रम देखने उमड़े कांग्रेसी
1 min read · 2 सप्ताह पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले