भाजपा महिला मोर्चा में अनूपपुर को मिली नई कमान, पर्वती राठौर बनीं जिलाध्यक्ष
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता
भाजपा महिला मोर्चा में अनूपपुर को मिली नई कमान, पर्वती राठौर बनीं जिलाध्यक्ष
नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, बधाइयों का लगा तांता
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में अनूपपुर जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पर्वती राठौर को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की सहमति एवं महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर की गई है।
पर्वती राठौर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पर्वती राठौर ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
Related Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 जुलाई को देंगे बड़ी सौगात, पीथमपुर में करेंगे लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमि-पूजन*
1 min read · 2 महीने पहले
*विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
1 min read · 2 महीने पहले
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले
कुवैत की कंपनी ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार्स केयर के बीच एग्रीमेंट
1 min read · 2 महीने पहले
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 महीने पहले
सेमरिया चौक से बेलियाछोट तक के सेवा संकल्प यात्रा मार्ग का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
1 min read · 2 दिन पहले