गांधी जयंती पर स्वच्छता के संदेश से गूंजा पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, परिसर को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
मुकेश पटेल 9644544570
पुष्पराजगढ़, अनूपपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता मसी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर की साफ-सफाई की।
कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी हेमलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सभ्य समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों की सफाई की और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा कचरे के उचित निपटान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।
अभियान में शंकर नायक, विवेक, रवि, आशीष, सत्यपाल, पंकज, कृष्ण सहित छात्राएं मोनिका सिंह, मानवती, डोली, जानकी एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
Related Stories
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर पी.आर. टी. महाविद्यालय में अभाविप परिचय विषय पर आयोजित की गई विचार संगोष्ठी ।*
1 min read · 2 महीने पहले
पीवीटीजी जल प्रदाय योजना ग्राम चंगेरी एवं गढी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा
1 min read · एक दिन पहले
दूधिया घाट में मछली पकड़ने गया शिक्षक डूबा, एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
1 min read · 2 महीने पहले
दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?
1 min read · एक महीने पहले
जय अंबे इंडस्ट्रीज में श्रमिकों को न खाना मयस्सर, न शुद्ध पानी
1 min read · एक महीने पहले
भाजपा बूथ क्रमांक 142 में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
1 min read · 1 सप्ताह पहले