वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष तीसरी बार निर्वाचित हुए राजकुमार दुबे

अनूपपुर में हुआ प्रांतीय महासम्मेलन एवं निर्वाचन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह सहित प्रदेशभर से 250 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य रहे मौजूद

वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष तीसरी बार निर्वाचित हुए राजकुमार दुबे

मुकेश पटेल 9644544570 

 

 

अनूपपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशन एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रांतीय महासम्मेलन एवं निर्वाचन का आयोजन 29 सितंबर को अमरकंटक रोड स्थित सिद्धि विनायक पैलेस, अनूपपुर में किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद एडवोकेट राजकुमार दुबे को तीसरी बार एसोसिएशन का प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

 

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एवं प्रभारी निर्वाचन अधिकारी राम नरेश तिवारी ने बताया कि 15 सितंबर 2026 से निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रकाशन एवं अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यवाही पूरी की गई। 23 सितंबर को नामांकन पत्रों का वितरण किया गया तथा निर्धारित तिथि पर नामांकन पत्र जमा कराए गए। वैध नामांकन पत्रों की जानकारी निर्वाचन कार्यालय में चस्पा की गई।

 

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए केवल राजकुमार दुबे का नामांकन प्राप्त हुआ। इसी तरह प्रांतीय उपाध्यक्ष, प्रांतीय सचिव, संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष पदों के लिए भी एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

 

29 सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित प्रांतीय महासम्मेलन एवं निर्वाचन संबंधी बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से 250 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक अनूपपुर जिला अध्यक्ष डीसी राव रहे।

 

निर्वाचन अधिकारी राम नरेश तिवारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने की जानकारी दी। राजकुमार दुबे के तीसरी बार प्रांताध्यक्ष निर्वाचित होने पर एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories