कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बनगंवा के आंगनबाड़ियों में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
राजनगर! जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कार्यक्रम
सिद्धार्थ पटेल 8989500394
राजनगर! जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संगीता भगत एवं परियोजना अधिकारी सीमा गांजू तथा सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती बीनू द्विवेदी के नेतृत्व में सेक्टर बनगंवा के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कृष्ण जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। बच्चे बहुत उत्साहित होकर राधा एवं कृष्ण का रूप लेकर कार्यक्रम में आए एवं बच्चों द्वारा कविताएं एवं बाल गीत सुनाए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्माष्टमी के अवसर पर महिलाओं एवं पुरुषों ने भी चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी जनों को पौष्टिक लड्डू फल प्रसाद का वितरण किया गया एवं बच्चों के लिए विशेष जन्माष्टमी भोज का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी केंद्रों नगर परिषद द्वारा भी मिठाईयों का वितरण हुआ। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित बच्चे एवं स्थानीय लोग तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। पर्यवेक्षक बीनू द्विवेदी ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण बाल स्वरूप में प्रेम, पोषण और संस्कार के प्रतीक हैं। आंगनबाड़ी भी उसी भावना से हर बच्चे को पोषण, स्वास्थ्य और प्यार देने के लिए कार्य कर रहा है। आइए इस जन्माष्टमी पर हर बच्चे को कृष्ण जैसा स्वस्थ एवं संस्कारी बनाने का संकल्प ले।इस अवसर पर हमारी सभी आंगनबाड़ी दीदियां बच्चों को पौष्टिक लड्डू और पंजीरी प्रसाद के रूप में बांटकर जन्माष्टमी मना रही है।
Related Stories
पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर ABVP मुखर, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 2 सप्ताह पहले
जिले ने विभिन्न क्षेत्रों में जो उपलब्धियां अर्जित की हैं, उन्हें आगे भी बनाए रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी- कलेक्टर रत्नाकर झा
1 min read · 2 महीने पहले
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
1 min read · एक महीने पहले
यूथ पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- 9 अगस्त को निकालें भव्य तिरंगा यात्रा
1 min read · एक महीने पहले
विद्यालयों में 15 दिवस के भीतर विद्यार्थियों की अपार आईडी जनरेट करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री पंचोली
1 min read · 2 महीने पहले
गांधी जयंती पर स्वच्छता के संदेश से गूंजा पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय
1 min read · 23 घंटे पहले