सेवा संकल्प अभियान से गूंजा पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से लिया हिस्सा
मुकेश पटेल 9644544570
पुष्पराजगढ़, अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में 24 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्या डॉ. आर. के. मरावी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश मरावी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व बताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद मरावी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एबीवीपी नगर मंत्री एवं छात्र शंकर नायक ने ‘मेरे सपनों का भारत कैसा हो’ विषय पर अपने विचार रखे और विकसित, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. अभिमन्यु प्रताप सिंह ने तथा संचालन हेमलाल देवांगन ने किया। इस दौरान डॉ. एस. एस. साहू, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव एवं श्रीमती प्रीति परस्ते सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार श्री राम सजीवन धुर्वे ने व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
Related Stories
*जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट*
1 min read · 2 महीने पहले
प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
1 min read · एक महीने पहले
रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
1 min read · एक महीने पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
1 min read · 2 महीने पहले