रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
जेल प्रशासन ने मुलाकात के संबंध में जारी किए दिशा-निर्देश
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल अनूपपुर में 28 अगस्त को भाई-बहनों की खुली मुलाकात की व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला जेल के उप जेल अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी ने बताया कि जेल में मुलाकात के लिए परिजनों के नाम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मुलाकात के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने मुलाकात के लिए आने वाली बहनों से अपील की है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रुपये-पैसे, मोबाइल फोन, मादक पदार्थ अथवा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री साथ लेकर न आएं। बाहरी सामग्री के साथ जेल परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
रक्षाबंधन के लिए केवल जेल कैंटीन से राखी, 250 ग्राम तक मिठाई, कुमकुम, फल एवं रुमाल निर्धारित राशि का भुगतान कर प्राप्त किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य बाहरी सामग्री को जेल परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
उप जेल अधीक्षक इन्द्रदेव तिवारी ने मुलाकात के लिए आने वाली बहनों से जेल प्रशासन को सहयोग करने तथा मुलाकात के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन अथवा अव्यवस्था उत्पन्न करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को मुलाकात से वंचित किया जा सकता है।
Related Stories
मकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
1 min read · एक महीने पहले
युवा नेतृत्व से जैतहरी को मिल रही नई दिशा, नमो फिटनेस सेंटर व नरेंद्र मोदी स्टेडियम का लोकार्पण
1 min read · 2 महीने पहले
कमिश्नर ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
1 min read · एक महीने पहले
पीएम आवास निर्माण कार्यो की पूर्णता के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाए- सीईओ जिला पंचायत
1 min read · 1 सप्ताह पहले
कुवैत की कंपनी ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज और इंदौर की कामदार्स केयर के बीच एग्रीमेंट
1 min read · 2 महीने पहले
कीचड़ से त्रस्त सिवनी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन, दी चक्काजाम की चेतावनी
1 min read · एक महीने पहले