आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण, पोषण सेवाओं में सुधार के निर्देश
पुष्पराजगढ़ और जैतहरी के केंद्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कुपोषित बच्चों के नियमित फॉलोअप पर जोर
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक (जेडी) ने 10 सितंबर को जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना पुष्पराजगढ़ के सेक्टर पटना स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक पटना-02 और परियोजना जैतहरी के सेक्टर धुरौल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र किरर पहुंचकर विभागीय योजनाओं एवं पोषण सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति देखी।
निरीक्षण के दौरान जेडी ने केंद्रों पर हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे टेक होम राशन (THR) की उपलब्धता और वितरण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को निर्धारित समय पर हॉट कुक्ड मील (HCM) उपलब्ध कराने और पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने SAM, MAM एवं SUW श्रेणी के बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी लेते हुए इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बच्चों का नियमित फॉलोअप करने के साथ उन्हें बेहतर पोषण एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
जेडी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों और हितग्राहियों के लिए बेहतर पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने वाले सशक्त केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
Related Stories
भाजपा महिला मोर्चा में अनूपपुर को मिली नई कमान, पर्वती राठौर बनीं जिलाध्यक्ष
1 min read · 3 महीने पहले
धान पंजीयन पोर्टल पर खसरे प्रदर्शित नहीं होने से किसान परेशान
1 min read · 5 दिन पहले
कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध
1 min read · एक महीने पहले
रक्षाबंधन पर रिश्तों से आगे बढ़ी इंसानियत, जरूरतमंद बहनों के साथ मनाया खुशियों का पर्व
1 min read · एक महीने पहले
गंभीर दुर्घटना कर भागा चालक, गांव वालों ने घायल को पहुंचाया चिकित्सालय
1 min read · 2 सप्ताह पहले
96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने का खुलासा, चार स्थानों पर दबिश
1 min read · एक महीने पहले