दूधिया घाट में मछली पकड़ने गया शिक्षक डूबा, एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
पैर में अजगर लिपटने की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
दूधिया घाट में मछली पकड़ने गया शिक्षक डूबा, एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
पैर में अजगर लिपटने की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत क्योंटार गांव के पास सोन नदी के दूधिया घाट में रविवार को मछली पकड़ने गए एक 40 वर्षीय अतिथि शिक्षक की डूबने से मौत की आशंका है। देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका, जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर खोज अभियान शुरू कराया।
थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो शासकीय मॉडल स्कूल लहरपुर मुर्रा में अतिथि शिक्षक थे। उनका मूल निवास शहडोल जिले में है, जबकि वे स्कूल परिसर में ही रहते थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे वे अपने एक साथी शिक्षक के साथ सोन नदी के दूधिया घाट मछली पकड़ने पहुंचे थे।
बताया गया कि शाम करीब 4 से 4:30 बजे महेंद्र चौधरी मछली, कपड़े और छाता लेकर वापस लौट रहे थे। तभी किनारे से लगभग 10 मीटर पहले उनका पैर किसी वस्तु में उलझ गया। साथी शिक्षक के अनुसार महेंद्र ने नीचे हाथ डालकर पैर छुड़ाने का प्रयास किया और बताया कि उनके पैर में कोई अजगर जैसा जीव लिपटा हुआ है। साथी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्वयं के भी गहरे पानी में खिंचने का खतरा महसूस होने पर हाथ छोड़ना पड़ा। इसके बाद महेंद्र देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए।
पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर पानी काफी गहरा है। थाना प्रभारी के अनुसार अजगर या अन्य जलीय जीव की आशंका की पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घाट पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है। देर शाम तक पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर शिक्षक की तलाश में जुटे रहे।
Related Stories
पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर ABVP मुखर, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 2 सप्ताह पहले
खरीफ उपार्जन पंजीयन समय- सीमा में सुनिश्चित करें- कलेक्टर
1 min read · 1 सप्ताह पहले
15 दिनों से इलाके में डेरा डाले दो हाथी, मंगलवार को प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे
1 min read · एक महीने पहले
एमपी टेक ग्रोथ कॉनक्लेव 3.0 में लगभग 40 हज़ार करोड़ के निवेश हुए प्राप्त - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
1 min read · 2 महीने पहले
आवास और पेयजल समस्याओं को लेकर इंटक की जन-आक्रोश रैली
1 min read · एक महीने पहले
विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
1 min read · एक महीने पहले