जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
अनुपपुर 14 जुलाई 2026/ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी ने 80 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बलवीर रमन, अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।
जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत जरहा निवासी कोमल सिंह ने नक्शा तरमीम कराए जाने, ग्राम पंचायत वेंकटनगर तहसील जैतहरी निवासी भारत लाल प्रजापति ने गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कराए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम चंदवार निवासी रामजी सोनी ने मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल दिलाए जाने, ग्राम लामा टोला तहसील कोतमा निवासी राम प्रसाद त्रिपाठी ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने के संबंध में, ग्राम पंचायत वेंकटनगर तहसील जैतहरी आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, वार्ड नंबर 3 कोतमा निवासी नरेंद्र सोनी ने अपनी पत्नी के उपचार हेतु सहायता राशि दिलाए जाने , तहसील अनूपपुर के ग्राम कोला निवासी मंगलू बैगा ने जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने, तहसील अनूपपुर के ग्राम भाद निवासी कुंवर ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाए जाने,तहसील पुष्पराजगढ़ की ग्राम अल्हवार निवासी छाया चावले ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
Related Stories
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 2 महीने पहले
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · 2 महीने पहले
पुल अधूरा, रपता बहा.... शॉर्टकट के फेर में डेम पार कर रहे लोग
1 min read · 2 महीने पहले
विकास कार्यों में समय एवं प्रगति पर अधिकारी दें विशेष ध्यान- कलेक्टर
1 min read · 2 महीने पहले
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग और बैंकर्स समन्वित प्रयास से सुनिश्चित करें - कलेक्टर
1 min read · 1 सप्ताह पहले
विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
1 min read · एक महीने पहले