लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया राशि का अंतरण
अनूपपुर / 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के लहार से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से अनुदान राशि का अंतरण किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अनूपपुर जिले में कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार सहित सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में देखने एवं सुनने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अनूपपुर जिले की 1 लाख 25 हजार 349 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 18 करोड़ 24 लाख 9 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की।
कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीती सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मीकि राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजुषा शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति अनूपपुर के अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, परियोजना अधिकारी सीमा गाजू सहित बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं। सभी ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
Related Stories
खस्ता हाल सड़क को सुधरवाने तीन दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण
1 min read · एक महीने पहले
अफ्रीकी व्यापार, सततता और क्षेत्रीय एकीकरण पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक विमर्श
1 min read · एक महीने पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 2 महीने पहले
अनूपपुर में निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पावन रथ
1 min read · 2 महीने पहले
दिशा की बैठक में दो विधायकों की गैरमौजूदगी ने खड़े किये सवाल
1 min read · 2 महीने पहले
खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार
1 min read · 2 महीने पहले