कमिश्नर ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने स्वास्थ्य शिविर का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अनूपपुर 7 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका मुख्यालय बिजुरी में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आज शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक हितग्राही को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मरीजों को समुचित उपचार प्रदान किया जाए तथा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर अर्चना कुमारी सहित स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Stories
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
1 min read · 2 महीने पहले
अनूपपुर इंदिरा चौक पर प्रोजेक्टर में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी का लाइव कार्यक्रम देखने उमड़े कांग्रेसी
1 min read · 2 सप्ताह पहले
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
1 min read · 3 सप्ताह पहले
खिले किसानों के चेहरे, सीएम डॉ. यादव ने अन्नदाता को दी 3,300 करोड़ से अधिक की सौगात, 82.70 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 4-4 हजार
1 min read · 2 महीने पहले
डीआरएम के आदेश पर रेलवे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल का काम शुरू
1 min read · 2 सप्ताह पहले
संबल एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समय सीमा में हो निराकरण - सीईओ जिला पंचायत
1 min read · 2 महीने पहले