जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
किरगी शिविर में विभागीय स्टॉल का लिया जायजा, हितग्राहियों को योजनाओं की दी जानकारी
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
किरगी शिविर में विभागीय स्टॉल का लिया जायजा, हितग्राहियों को योजनाओं की दी जानकारी
अनूपपुर, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के किरगी में आयोजित शिविर का जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर अधिकारियों से योजनाओं और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही आवेदनों के शीघ्र निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ ने शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पंजीयन कार्य का भी जायजा लिया तथा हितग्राहियों को योजना के लाभ और पात्रता के संबंध में जानकारी दी।
इसके पूर्व अर्चना कुमारी ने ग्राम पंचायत अचलपुर एवं वृंदावन ग्राम अमगवां का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं, ग्राम स्तर पर संधारित दस्तावेजों और विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्य तथा बेला टोला में निर्माणाधीन पुलिया का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में संचालित विकास कार्यों और उनकी प्रगति की जानकारी भी ली।
वृंदावन ग्राम अमगवां में जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत कार्यालय में संधारित दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद ग्राम स्थित नंद गौशाला तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का जायजा लिया। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और हैंडपंप के संचालन की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के बीवीजी रामजी योजना के परियोजना अधिकारी रावेन्द्र पटेल, सहायक यंत्री महत्वाकांक्षी सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related Stories
पीवीटीजी जल प्रदाय योजना ग्राम चंगेरी एवं गढी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा
1 min read · 2 दिन पहले
जिला चिकित्सालय में बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं - कलेक्टर
1 min read · 3 सप्ताह पहले
बैंकिंग सेवाएं 26 से 30 सितंबर तक प्रभावित होने की संभावना
1 min read · 1 सप्ताह पहले
अवकाश के बाद भी सीएमओ पूजा बुनकर हाईकोर्ट में दिखीं
1 min read · 3 महीने पहले
बेटियों की खास कैबिनेट से मिलकर गदगद हुए डॉ. मोहन यादव, बताया कितना और कैसे इस्तेमाल करें AI
1 min read · एक महीने पहले
बकान नदी पुल पर मौत को दावत! जलमग्न पुल से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग, कलेक्टर की चेतावनी बेअसर
1 min read · एक महीने पहले