ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
अनूपपुर। बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पास चोरी हो गया। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। टीटीई की शिकायत पर जीआरपी अनूपपुर चौकी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेल मंडल में पदस्थ टीटीई रविंद्र पांडे ट्रेन संख्या 18257 बिलासपुर-चिरमिरी पैसेंजर में ड्यूटी पर तैनात थे। वे ट्रेन के S-3 कोच में बर्थ नंबर 17 पर थे। इसी दौरान उनकी बर्थ के पास रखा बैग किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। कुछ समय बाद जब उन्होंने बैग देखा तो वह गायब था। आसपास तलाश करने और यात्रियों से पूछताछ के बाद भी बैग का पता नहीं चला।
इसके बाद टीटीई ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। ट्रेन के अनूपपुर पहुंचने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही जीआरपी
जीआरपी चौकी अनूपपुर प्रभारी उप निरीक्षक पीएस कुलस्ते ने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेन से उतरने या स्टेशन के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि तो नहीं हुई। इसके साथ ही ट्रेन में लगे कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से भी जांच की जा रही है।
पुलिस ट्रेन के संबंधित कोच में मौजूद यात्रियों और घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बैग किस समय चोरी हुआ और उस दौरान कोच में कौन-कौन यात्री मौजूद थे।
ड्यूटी के दौरान टीटीई का बैग चोरी होने की घटना से रेलवे कर्मचारियों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए निगरानी की जाती है, लेकिन इस तरह की घटनाएं रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करती हैं।
Related Stories
लामाटोला भूमिगत खदान की पर्यावरण स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई सफलतापूर्वक सम्पन्न
1 min read · 3 महीने पहले
जांच के बाद फिर जैतहरी में डॉ. स्वयंशु दास की पदस्थापना, कार्रवाई के बजाय संरक्षण के आरोप
1 min read · एक महीने पहले
किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला
1 min read · एक महीने पहले
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
1 min read · 1 सप्ताह पहले
भाजपा महिला मोर्चा में अनूपपुर को मिली नई कमान, पर्वती राठौर बनीं जिलाध्यक्ष
1 min read · 3 महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 4 महीने पहले