15 दिनों से इलाके में डेरा डाले दो हाथी, मंगलवार को प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे
15 दिनों से इलाके में डेरा डाले दो हाथी, मंगलवार को प्लांट की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के बाद पिछले करीब 15 दिनों से जैतहरी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहे दो हाथियों ने मंगलवार को गुवारी गांव के समीप मोजर बेयर प्लांट परिसर में डेरा डाल दिया। हाथियों ने प्लांट के गेट नंबर-3 के पास सीमेंट की बाउंड्री तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और दिनभर वहीं ठहरे रहे। दोनों हाथी देर रात किस दिशा में निकलेंगे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
बताया गया कि सोमवार को दोनों हाथी धनगवां बीट के झंडी डोंगरी जंगल में दिनभर ठहरे रहे। शाम और रात होते ही जंगल से निकलकर कुसुमहाई, पटौरा, चांदपुर और टकहुली होते हुए चांदपुर-जैतहरी मुख्य मार्ग पर पहुंचे। कुछ देर मार्ग पर विचरण करने के बाद सुबह के समय गुवारी गांव के किनारे पहुंच गए। इसके बाद मोजर बेयर प्लांट के गेट नंबर-3 के पास से बाउंड्री तोड़कर प्लांट के अंदर प्रवेश कर गए।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों हाथी दिन के समय जंगल अथवा सुरक्षित स्थानों पर ठहरते हैं और शाम होते ही आबादी तथा खेतों की ओर निकल जाते हैं। इस दौरान वे फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ग्रामीणों के मकानों में भी तोड़फोड़ कर चुके हैं। अब तक हाथियों द्वारा 20 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त करने तथा 50 से अधिक किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई है।
हाथियों की लगातार मौजूदगी से जैतहरी क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
Related Stories
सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम
1 min read · 3 महीने पहले
रैली निकालकर दिया एकता का संदेश, दुर्गादास राठौर जयंती पर हुए विविध आयोजन
1 min read · एक महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 4 महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत*
1 min read · 2 महीने पहले
हिंदी दिवस पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
1 min read · 2 सप्ताह पहले
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
1 min read · 2 महीने पहले