बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
अनूपपुर/ पुष्पराजगढ तहसील मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम सरई और खुसुरगोड़ के बीच निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन मंगलवार की बारिश में पूरी तरह बह गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी टीबीसीएल (बुढ़ार) ने वैकल्पिक डायवर्सन बनाने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित खेत मालिक ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। किसान का कहना है कि पिछले 4-5 वर्षों से उसके खेत में अस्थायी डायवर्सन बनाए जाने से खेती प्रभावित हो रही है।
किसानों का आरोप है कि लांगाटोला–पटना–करपा–सरई–अहिरगंवा–केलमानिया मार्ग (एमपीआरडीसी पैकेज-09) के निर्माण के दौरान कंपनी ने बिना सहमति कई किसानों की कृषि भूमि पर डायवर्सन बनाकर नुकसान पहुंचाया। करीब चार वर्षों से सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण क्षेत्र के लोगों और किसानों को लगातार आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Related Stories
अनूपपुर इंदिरा चौक पर प्रोजेक्टर में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी का लाइव कार्यक्रम देखने उमड़े कांग्रेसी
1 min read · 2 सप्ताह पहले
मैं संकल्प लेता हूं कि..,' सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
1 min read · 2 महीने पहले
अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
1 min read · 3 महीने पहले
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर रत्नाकर झा
1 min read · एक महीने पहले
विकसित भारत@2047 पर अनूपपुर में पीआईबी का वार्तालाप कार्यक्रम, केंद्र सरकार की योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
1 min read · एक महीने पहले
खुर्शीद अहमद को शहडोल लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी, बसपा संगठन को मिलेगी नई धार
1 min read · 2 सप्ताह पहले