हिंदी दिवस पर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
मेगामाइंड स्कूल में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर द मेगामाइंड स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने काव्य-पाठ, भाषण, रोल-प्ले, नृत्य सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बच्चों की भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में दी गई प्रस्तुतियां रहीं। रंग-बिरंगे भारतीय परिधानों में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यालय के मंच की शोभा बढ़ाई। बच्चों के आत्मविश्वास, अभिनय, नृत्य एवं अभिव्यक्ति ने उपस्थितजनों को खूब प्रभावित किया।
हिंदी दिवस के कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने में अभिभावकों का भी विशेष सहयोग रहा। अभिभावकों ने बच्चों को सुंदर एवं पारंपरिक वेशभूषा में तैयार कर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके अंदर आत्मविश्वास एवं मंचीय अभिव्यक्ति का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति उत्साह का वातावरण देखने को मिला। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
Related Stories
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन नोडल केंद्र की पहल, विद्यार्थियों ने सीखी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर जिले के 15 जलाशयों का किया जा रहा बांध सुरक्षा मूल्यांकन
1 min read · 3 सप्ताह पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · 2 महीने पहले
भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक, शहडोल संभाग की तीनों जिलाध्यक्षों ने की सहभागिता
1 min read · एक महीने पहले
अदाणी समूह के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन
1 min read · 3 महीने पहले
रामपुर क्षेत्र के किसानों ने प्रबंधन और प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
1 min read · 4 महीने पहले