जिला चिकित्सालय में बेहतर हों स्वास्थ्य सेवाएं - कलेक्टर
कलेक्टर ने किया जिले में संचालित संदर्भ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर / कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने जिले में संचालित संदर्भ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में गंभीर मरीजों को आवश्यक एवं मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्य स्थानों पर रेफर न किया जाए। कलेक्टर श्री झा ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित संदर्भ स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री झा कहा कि जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीटी स्कैन सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि केवल आवश्यकता वाले मरीजों का ही सीटी स्कैन किया जाए तथा अनावश्यक जांच से बचा जाए। उन्होंने मौसमी बीमारियों, विशेषकर सर्दी, बुखार एवं अन्य संक्रमण से संबंधित मरीजों की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों एवं भर्ती मरीजों की संख्या और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही उपचार सुविधाओं की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री झा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दवा वितरण केंद्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने तथा चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय की अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनकी मॉनिटरिंग की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि शासन की स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ एस आर परस्ते, डॉ एस सी राय, डॉ प्रवीण शर्मा सहित अन्य डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।
Related Stories
कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध
1 min read · एक महीने पहले
*नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार*
1 min read · 2 महीने पहले
18 लाख की ग्रेवल सड़क पर भ्रष्टाचार के आरोप, मिट्टीयुक्त डस्ट डालने से ग्रामीणों में आक्रोश
1 min read · 2 महीने पहले
डीआरएम के आदेश पर रेलवे कॉलोनी में बाउंड्री वॉल का काम शुरू
1 min read · 2 सप्ताह पहले
11 लाख की स्वीकृति, खर्च सिर्फ एक लाख! दो तालाबों के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी के आरोप, उप सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत
1 min read · 2 महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 4 महीने पहले