कीचड़ से त्रस्त सिवनी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन, दी चक्काजाम की चेतावनी
23 अगस्त से ग्राम पंचायत भवन में जारी है ग्रामीण का आंदोलन
कीचड़ से त्रस्त सिवनी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन, दी चक्काजाम की चेतावनी
23 अगस्त से ग्राम पंचायत भवन में जारी है ग्रामीण का आंदोलन
अनूपपुर। तहसील जैतहरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिवनी (वार्ड 5 व 6) के नागरिक लंबे समय से बदहाल, जर्जर और कीचडय़ुक्त मुख्य मार्ग की समस्या से भीषण नरकयित जीवन जीने को विवश हैं। लगातार शिकायतों और आवेदनों के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण अब ग्रामीणों का सब्र टूट चुका है। ग्रामीणों ने एसडीएम जैतहरी को 21 अगस्त को विधिवत ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही मार्ग का सुधार नहीं किया गया, तो वे ग्राम पंचायत भवन परिसर में एकत्र होकर उग्र आंदोलन और महापंचायत करने के लिए बाध्य होंगे।
जिसके बाद 23 अगस्त से उन्होंने आंदोलन शुरू कर दिया है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें छोटे बच्चे और बुजुर्ग गंभीर रूप से चोटिल हो रहे हैं। खराब रास्तों के कारण आपातकाल में एम्बुलेंस तक गांव के भीतर नहीं पहुंच पा रही है, जिससे मरीजों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है|
ग्रामीण शेष नारायण राठौर का कहना है कि आदर्श ग्राम जैतहरी को वेंकटनगर से जोडऩे वाला यह मुख्य मार्ग सिवनी पंचायत से गुजरता है। यदि उनकी मांगों को इस बार भी अनसुना किया गया, तो वे सडक़ पर उतरकर चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। साथ ही, ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन के दौरान कोई फर्जी मामला दर्ज होता है या कोई अनहोनी होती है, तो उसकी पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।
Related Stories
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
1 min read · 2 महीने पहले
अनूपपुर इंदिरा चौक पर प्रोजेक्टर में गूंजी ‘छात्रों की गूंज’, राहुल गांधी का लाइव कार्यक्रम देखने उमड़े कांग्रेसी
1 min read · 1 सप्ताह पहले
*विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने मुख्यमंत्री डॉ. यादव*
1 min read · 2 महीने पहले
धान पंजीयन पोर्टल पर खसरे प्रदर्शित नहीं होने से किसान परेशान
1 min read · 4 दिन पहले
पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
1 min read · एक महीने पहले
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
1 min read · 2 महीने पहले