दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, चुनाव प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, चुनाव प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, चुनाव प्रभारी राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का श्रेय
अनूपपुर। विधानसभा दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अनूपपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जनपद पंचायत जैतहरी के अध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव सिंह को दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने 24 जुलाई से 28 जुलाई तक दतिया में लगातार प्रवास कर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा चुनाव प्रचार की रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
3 अगस्त को घोषित हुए चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने भाजपा को पराजित करते हुए शानदार जीत दर्ज की। जीत के बाद राजीव सिंह ने इस सफलता का पूरा श्रेय कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को दिया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने एकजुट होकर संगठन के मार्गदर्शन और नेतृत्व में पूरी निष्ठा से कार्य किया, जिसका सकारात्मक परिणाम जनता के समर्थन के रूप में सामने आया।
राजीव सिंह ने कहा कि चुनाव केवल किसी एक व्यक्ति की मेहनत से नहीं जीते जाते, बल्कि यह पूरी टीम के समर्पण, अनुशासन और जनता के विश्वास का परिणाम होता है। उन्होंने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। गौरतलब हो कि कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष सिंह को पराजित किया है
दतिया में कांग्रेस की जीत की खबर मिलते ही अनूपपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और इसे संगठन की एकजुटता एवं मेहनत की जीत बताया। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि यह विजय प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगी।
Related Stories
मैं संकल्प लेता हूं कि..,' सीएम डॉ. मोहन ने लोगों को दिलाई अहम शपथ, कहा- परिवार बर्बाद कर देता है नशा
1 min read · एक दिन पहले
*सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध*
1 min read · 2 सप्ताह पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 सप्ताह पहले
किरण घाटी में सड़क पर गिरा पेड़, दो दिन बाद भी नहीं हटाया गया
1 min read · 2 सप्ताह पहले
800 ग्राम के अति-कम वजनी नवजात को जिला चिकित्सालय अनूपपुर के SNCU ने दिया नया जीवन
1 min read · 3 दिन पहले
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
1 min read · 2 सप्ताह पहले