गंभीर दुर्घटना कर भागा चालक, गांव वालों ने घायल को पहुंचाया चिकित्सालय

बाइक सवार को कार से कुचलने का आरोप, पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, जैतहरी से जिला अस्पताल रेफर

गंभीर दुर्घटना कर भागा चालक, गांव वालों ने घायल को पहुंचाया चिकित्सालय

मुकेश पटेल 9644544570


अनूपपुर। जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पाटन में बुधवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई। आरोप है कि तेज रफ्तार कार चालक ग्राम पाटन निवासी नत्थूलाल राठौर ने बाइक सवार ग्रामीण श्यामलाल अगरिया एवं बिन्दु अगरिया को टक्कर मारने के बाद वाहन से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं।

(फरार कार चालक नत्थूलाल राठौर)

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के दौरान एक ग्रामीण का पैर कार के पहिए के नीचे आ जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आने से दोनों घायल लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद घायल कुछ समय तक सड़क किनारे पड़े रहे।

(दुर्घटना में घायल ग्रामीण)

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

चालक वाहन सहित फरार

ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने फरार चालक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories