डूमर कछार नगर परिषद को मिला नया प्रभारी CMO, शरद गौतम संभालेंगे जिम्मेदारी
डूमर कछार नगर परिषद को मिला नया प्रभारी CMO, शरद गौतम संभालेंगे जिम्मेदारी
डूमर कछार नगर परिषद को मिला नया प्रभारी CMO, शरद गौतम संभालेंगे जिम्मेदारी
अनूपपुर। नगर परिषद डूमर कछार में लगातार बदलते मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और प्रभार की व्यवस्था के बीच शासन स्तर से शरद गौतम को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद नगर परिषद में प्रशासनिक स्थायित्व आने की उम्मीद जताई जा रही है।
नगर परिषद में बीते समय में CMO के स्थानांतरण और अधिकारियों को प्रभार दिए जाने का सिलसिला जारी रहने से कई प्रशासनिक एवं विकास कार्य प्रभावित होते रहे हैं। ऐसे में शासन द्वारा शरद गौतम को प्रभारी CMO की जिम्मेदारी सौंपे जाने से उम्मीद है कि वे पर्याप्त समय देकर नगर परिषद की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही लंबित विकास कार्यों को गति देंगे।
नए प्रभारी CMO के सामने नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न नागरिक समस्याओं, लंबित विकास कार्यों, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की चुनौती होगी। नागरिकों को भी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में जनसमस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता मिलेगी।
Related Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं चयन परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
1 min read · 2 महीने पहले
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अनूपपुर पहुंचकर भरी हुंकार, बोले- अधिकारों से वंचित किए जा रहे सरपंच
1 min read · 2 सप्ताह पहले
18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
1 min read · एक महीने पहले
*भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल*
1 min read · 2 महीने पहले
सुशासन पर सरकार का जोर, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- पारंपरिक हुनर-नवाचारों को बढ़ावा देकर सृजित करें रोजगार
1 min read · एक महीने पहले
रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान
1 min read · एक महीने पहले