रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान
विभिन्न प्रतिष्ठानों से 21 खाद्य नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए
सिद्धार्थ पटेल (8989500394)
अनूपपुर| रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अलका तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिले के विभिन्न होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान होटल आर.एम.जी. बस स्टैंड अनूपपुर, न्यू सुधा स्वीट्स, उत्तम रेस्टोरेंट जैतहरी, प्रयाग मिष्ठान भंडार, कुबेर मिष्ठान भंडार स्टेशन चौक अनूपपुर, रामेश्वर स्वीट्स एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार राजेंद्रग्राम सहित अन्य प्रतिष्ठानों से खोवा, पेड़ा, मिल्क केक, कलाकंद, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, गुलाब जामुन, रसगुल्ला, बेसन लड्डू एवं आटे के लड्डू सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 21 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्री ढंककर रखने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों का विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की जांच एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Related Stories
कीचड़ से त्रस्त सिवनी के ग्रामीणों ने शुरू किया आंदोलन, दी चक्काजाम की चेतावनी
1 min read · एक महीने पहले
*मिशन नींव अंतर्गत सेक्टर परासी एवं अनूपपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न*
1 min read · 2 महीने पहले
पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्वाचन पर उठे सवाल, वोटर लिस्ट व नामांकन फॉर्म नहीं मिलने का आरोप
1 min read · 1 सप्ताह पहले
खरीफ उपार्जन पंजीयन समय- सीमा में सुनिश्चित करें- कलेक्टर
1 min read · 1 सप्ताह पहले
11 लाख की स्वीकृति, खर्च सिर्फ एक लाख! दो तालाबों के जीर्णोद्धार में गड़बड़ी के आरोप, उप सरपंच ने कलेक्टर से की शिकायत
1 min read · 2 महीने पहले
निविदा न वर्क आर्डर, तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भुगतान अटका
1 min read · 4 महीने पहले