पेंशनर्स एसोसिएशन के निर्वाचन पर उठे सवाल, वोटर लिस्ट व नामांकन फॉर्म नहीं मिलने का आरोप
निर्धारित तिथियों में निर्वाचन अधिकारी के मौजूद नहीं रहने का दावा,
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर, 24 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जबलपुर मध्यप्रदेश के निर्वाचन को लेकर अनूपपुर में प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि निर्वाचन कार्यक्रम सिद्धिविनायक पैलेस अनूपपुर से संचालित किए जाने की जानकारी जारी की गई थी, लेकिन 22, 23 और 24 सितंबर 2026 को निर्धारित निर्वाचन अधिकारी रामनरेश तिवारी एवं के.एस. ठाकुर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मौके पर उपस्थित नहीं रहे।
शिकायत में कहा गया है कि सिद्धिविनायक पैलेस के सूचना पटल अथवा नोटिस बोर्ड पर निर्वाचन से संबंधित कोई सूचना, प्रपत्र या काउंटर उपलब्ध नहीं कराया गया। आरोप है कि निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक सदस्यों को न तो वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई और न ही नामांकन फॉर्म मिले। इसके चलते निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे कई लोग वापस लौट गए।
शिकायतकर्ताओं ने पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध बताते हुए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार दुबे द्वारा निर्धारित निर्वाचन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटीज, जबलपुर से मांग की है कि मामले की जांच होने तक निर्वाचन प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए अथवा निर्वाचन निरस्त कर रजिस्ट्रार की निगरानी में निष्पक्ष निर्वाचन कराया जाए। उनका कहना है कि इससे संगठन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मर्यादा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
Related Stories
*एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
1 min read · एक महीने पहले
शिक्षा विभाग के लंबित कार्यों की समीक्षा, 25 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
1 min read · 2 महीने पहले
कलेक्टर ने यूकेलिप्टस समेत विदेशी प्रजातियों के वृक्षारोपण पर लगाया तत्काल प्रतिबंध
1 min read · एक महीने पहले
स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी, पीड़ित ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का लगाया आरोप
1 min read · 3 दिन पहले
सेंदुरी में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान, पंचायत की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
1 min read · एक महीने पहले
18 घंटे से अधिक बिलासपुर में खड़ी रहने वाली चार ट्रेनों को कोरबा-गेवरा रोड तक बढ़ाने की मांग
1 min read · एक महीने पहले