आंगनबाड़ी केंद्र बना सेवा और संवाद का केंद्र, कलेक्टर ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद
‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान का शुभारंभ, पौधरोपण कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
मुकेश पटेल 9644544570
अनूपपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सीतापुर आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर रत्नाकर झा ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, खेल-कूद और दिनचर्या की जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कलेक्टर से अपनी बातें साझा कीं। कलेक्टर ने केंद्र में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने बच्चों की माताओं से संवाद करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने का आग्रह किया। इस दौरान बच्चों को उपहार स्वरूप पानी की बोतलें भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फल देकर सम्मान किया गया।
‘आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों, माताओं और परिवारों से जोड़ते हुए सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनभागीदारी के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करना है। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को विभागीय सेवाओं और योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर, आंगन मिलन सेवा प्रभारी ज्योति वर्मा, नगर पालिका अनूपपुर की पार्षद राधिका बियानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विवेक बियानी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मोहनलाल पटेल, भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजीता भगत तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Stories
अतिथि शिक्षक मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी में
1 min read · 3 सप्ताह पहले
किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर उनके समृद्धि के प्रभावी प्रयास किए जाए – शशांक मिश्रा
1 min read · 5 दिन पहले
अफ्रीकी व्यापार, सततता और क्षेत्रीय एकीकरण पर अंतरराष्ट्रीय पुस्तक विमर्श
1 min read · एक महीने पहले
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
1 min read · 1 सप्ताह पहले
दिशा की बैठक में दो विधायकों की गैरमौजूदगी ने खड़े किये सवाल
1 min read · 2 महीने पहले
विद्यार्थी नामांकन, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की जिला पंचायत सीईओ ने की समीक्षा
1 min read · 2 महीने पहले