भाजपा महिला मोर्चा ने अनूपपुर के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा ने अनूपपुर के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा ने अनूपपुर के 11 मंडलों में नियुक्त किए अध्यक्ष
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष हीरासिंह श्याम, संगठन प्रभारी गौरव सिरोठिया एवं जिला प्रभारी संजय साहू के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पार्वती राठौर ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 11 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 कोतमा के अंतर्गत राजनगर नगर मंडल की अध्यक्ष संगीता साहू, राजनगर ग्रामीण की राधा सिंह, कोतमा नगर की सुषमा ताम्रकार तथा बिजुरी मंडल की अध्यक्ष दीपा नामदेव बनाई गई हैं।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 अनूपपुर के अंतर्गत अनूपपुर नगर मंडल की अध्यक्ष राखी पटेल, जैतहरी मंडल की सुषमा राठौर, पसान मंडल की अंजू गुप्ता तथा दमेहड़ी मंडल की अध्यक्ष पार्वती टांडिया को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत राजेंद्रग्राम मंडल की अध्यक्ष चन्द्रवती मरावी, बेनीबारी मंडल की रोमलता तथा करपा मंडल की अध्यक्ष रुक्मणी सिंह को बनाया गया है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पार्वती राठौर ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को संगठन की जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की गतिविधियों को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई।
Related Stories
बैंकिंग सेवाएं 26 से 30 सितंबर तक प्रभावित होने की संभावना
1 min read · 1 सप्ताह पहले
गांधी जयंती पर स्वच्छता के संदेश से गूंजा पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय
1 min read · एक दिन पहले
चचाई में शिक्षा को मिली नई उड़ान, द मेगामाइंड प्री स्कूल का भव्य शुभारंभ
1 min read · 3 महीने पहले
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
1 min read · 2 महीने पहले
जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने 80 आवेदनों में की सुनवाई
1 min read · 2 महीने पहले
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर
1 min read · 2 महीने पहले