विकास कार्यों में समय एवं प्रगति पर अधिकारी दें विशेष ध्यान- कलेक्टर
कलेक्टर श्री पंचोली ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
विकास कार्यों में समय एवं प्रगति पर अधिकारी दें विशेष ध्यान- कलेक्टर
वर्क मैनेजमेंट पोर्टल को अधिकारी गंभीरता के साथ करें अपडेट-कलेक्टर
कलेक्टर श्री पंचोली ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
अनूपपुर / कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नर्मदा सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को वर्क मैनेजमेंट पोर्टल पर प्रत्येक कार्य की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर पंचोली ने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, ब्रिज कॉर्पोरेशन, स्कूल शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, नगरीय निकाय, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रत्येक परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कलेक्टर पंचोली ने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा वर्क मैनेजमेंट पोर्टल पर प्रत्येक परियोजना का भौतिक प्रगति विवरण, विभागीय टिप्पणी, कार्य पूर्ण होने की तिथि एवं कार्य में आने वाली समस्याओं का विस्तृत विवरण समय-समय पर अद्यतन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक के दौरान पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली सभी जानकारियाँ तथ्यात्मक, अद्यतन एवं पूर्ण हों, ताकि निर्माण कार्यों की प्रभावी निगरानी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अर्चना कुमारी सहित विभिन्न निर्माण विभागों के कार्यपालन यंत्री व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Stories
बारिश में बहा निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन, आवागमन ठप
1 min read · 2 महीने पहले
रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को जिला जेल में बंदियों को बहनें बांध सकेंगी राखी
1 min read · एक महीने पहले
किसी भी संस्था की सफलता रातोंरात नहीं मिलती: डायरेक्टर अंकित शुक्ला
1 min read · एक महीने पहले
सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक
1 min read · एक महीने पहले
अनूपपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले
1 min read · 2 महीने पहले
भौतिक सत्यापन में 8 बैलेट और 16 कंट्रोल यूनिट कम, पुराने तहसील भवन से हटाते समय खुला मामला
1 min read · 2 दिन पहले