भाजपा बूथ क्रमांक 142 में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
राजनगर बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों पर हुई चर्चा
मुकेश पटेल 9644544570
राजनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर परिषद बनगवां के बूथ क्रमांक 142 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वार्ड पार्षद आशा भीम जायसवाल के यहां राजनगर बस स्टैंड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ 11 दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गजेंद्र सिंह सिकरवार उपस्थित रहे। इस दौरान राजू त्रिपाठी, सुरेश गौतम, राजेश कलशा, देवनाथ त्रिपाठी, मनोज सिंह, महेश जेठानी, भीम जायसवाल, सतीश द्विवेदी, रामजी जायसवाल, सचिन द्विवेदी, सोनू कनौजिया, हसनैन हुसैन, संजय वर्मा, गोपाल चौधरी एवं श्यामलाल डागौर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह सिकरवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना और गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों का उत्थान करना प्रमुख था। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण तथा समग्र विकास की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन विचारों को आत्मसात करते हुए समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कलशा ने किया।
इस अवसर पर पार्षद गिरजा विश्वकर्मा, राजेश सोनी, सुमन महाराज, केदार रोतिया, हरिलाल साकेत, रघु जायसवाल, सुमित कुमार केवट, मूलचंद प्रजापति, रमेश दीवान, निशांत यादव, आयुष केवट, अंश केवट, प्रशांत कमरे, सुमित केवट, मोहम्मद हैदर, मोहम्मद फरहान, अनुज देव केवट, बंटी केवट, सुखलाल, छोटू सिंह, दुर्गेश पनिका, विकास पनिका, प्रवीण कुशवाहा एवं अश्वनी केवट सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संतोष भीम जायसवाल ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।
Related Stories
जन विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने अचलपुर और वृंदावन का किया निरीक्षण
1 min read · एक महीने पहले
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बनगंवा के आंगनबाड़ियों में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
1 min read · 4 सप्ताह पहले
सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक
1 min read · एक महीने पहले
ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीई का बैग चोरी, जीआरपी ने दर्ज किया मामला
1 min read · एक महीने पहले
विकास कार्यों में समय एवं प्रगति पर अधिकारी दें विशेष ध्यान- कलेक्टर
1 min read · 2 महीने पहले
सीएम डॉ. यादव ने लॉन्च किया 'दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
1 min read · 2 महीने पहले