सेवा संकल्प अभियान में योग का संदेश, पुष्पराजगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया प्राणायाम

शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का दिया संदेश

सेवा संकल्प अभियान में योग का संदेश, पुष्पराजगढ़ कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया प्राणायाम

मुकेश पटेल 9644544570

 

 

 

पुष्पराजगढ़, अनूपपुर 03/10/2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पुष्पराजगढ़ में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी हेमलाल देवांगन एवं साहू सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

एनएसएस प्रभारी एवं उपस्थित शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में शंकर नायक, सत्यपाल, डॉली, मोनिका सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना रहा। वक्ताओं ने कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

 

Comments (0)

Sign in to join the discussion

Related Stories